परिसर में मतदान के लिए महिलाएं और पुरुष खड़े थे। इसी बीच, विधायक राजकुमार ठुकराल कार्यकर्ताओं के साथ वहां पहुंचे। आरोप है कि विधायक ठुकराल 8-10 मतदाताओं का जबरन वोट डलवाने का प्रयास कर रहे थे।
राजेंद्र ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए आपत्ति जताई थी। आरोप है कि विधायक ने गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। इससे नाराज होकर पार्षद पद के प्रत्याशी के समर्थकों ने विधायक के खिलाफ नारेबाजी की। ट्रांजिट कैंप थाना प्रभारी जीबी जोशी ने बताया कि चुनाव ड्यूटी में होने के कारण वह नहीं बता सकते कि तहरीर मिली है या नहीं।
मतदान केंद्र के बाहर मैं पूर्व जिलाध्यक्ष उत्तम दत्ता के साथ चाय पी रहा था। वहां चुनाव लड़ रहे मोनू ने समझा कि मैं मतदान केंद्र के अंदर आ रहा हूं। मोनू ने कुछ गलत बोला था तो मेरे समर्थकों ने उसे डांट दिया था। मैं मतदान केंद्र के अंदर नहीं गया था।
पुलिस के सामने यह वाक्या हुआ था। गेट के अंदर मौजूद अराजक लड़के जिन्होंने शराब पी थी, गलत बोल रहे थे। इसलिए उनको सख्ती से डांटा था। मैंने किसी तरह की गालीगलौच नहीं की।
- राजकुमार ठुकराल, भाजपा विधायक रुद्रपुर