फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंपटी मार्ग पर कार खाई में गिरी, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी। कैंपटी रोड पर सोमवार को एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को खाई से निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया है। दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन

मसूरी कैंपटी मार्ग पर सोमवार को कैंपटी हेलीपैड के पास बाजार से 100 मीटर दूर एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। कार में पांच लोग सवार थे। स्थानीय लोगों और कैंपटी पुलिस की मदद से घायलों को खाई से निकाल कर नजदीक के अस्पताल पहुंचाया गया। देर शाम काफ ी अंधेरा होने की कारण पुलिस को रेस्क्यू करने में खासी दिक्कत पेश आई।
कैंपटी पुलिस इंचार्ज कविता रानी ने बताया कि हादसे में कार चालक जुगराज सिंह पुत्र बलदेव सिंह (27) निवासी कोट बुढ्ढा, जिला गुरदासपुर पंजाब, रविंद्र सिंह पुत्र अवतार सिंह (29) निवासी गुरदासपुर पंजाब, सतविंदर कौर पत्नी रविंदर सिंह (28), अमनदीप कौर पत्नी आशीष (25) निवासी हरिपुर जिला सिरमौर हिमाचल, प्रवृत कौर पुत्री जगदीश (3), आशीष पुत्र सुशील (25) निवासी हरिपुर हिमाचल घायल हुए है। सभी का इलाज चल रहा है। बचाव दल में एसआई नंदलाल, कांस्टेबल उपेंद्र असवाल, बालम सिंह, प्यारे लाल, उपेंद्र भंडारी, बीर सिंह और सोबन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें