फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, कांस्टेबल समेत पांच की मौत

Mon, 19 Dec 2016 07:12 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, यमकेश्वर (पौड़ी)
विज्ञापन
दुर्घटना
विज्ञापन
पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लाक में लक्ष्मणझूला-कांडी हाईवे पर एक कार के पांच सौ मीटर गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार पुलिस कांस्टेबल समेत पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलते ही राजस्व पुलिस, लक्ष्मणझूला थाना पुलिस और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


ग्रामीणों के सहयोग से पांचों लोगों के शवों को बड़ी मशक्कत के बाद सड़क पर लाया गया। ये सभी लोग यमकेश्वर तहसील मुख्यालय जा रहे थे। नीलकंठ पुलिस चौकी में तैनात पुलिस कांस्टेबल पीपलकोटी से उनकी कार में सवार हुआ था। उसकी ड्यूटी इन दिनों यमकेश्वर तहसील में लगी थी।

वरिष्ठ आंदोलनकारी इंद्र दत्र शर्मा दुर्घटना में काल कवलित

दुर्घटना - फोटो : amar ujala
जानकारी के मुताबिक सोमवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी इंद्र दत्त शर्मा (55) पुत्र गिरिजा दत्त निवासी आमड़ी अपनी कार से लक्ष्मणझूला से यमकेश्वर तहसील मुख्यालय जा रहे थे।

कार में उनके साथ यमकेश्वर के पत्रकार सत्यपाल पयाल (40) पुत्र विक्रम सिंह निवासी ग्राम कोठार, महिपाल सिंह (52) पुत्र जीत सिंह ग्राम मराल घट्टूगाड, मोहन सिंह बिष्ट (24) पुत्र आनंद सिंह बिष्ट निवासी ग्राम भूमियासार डाडामंडल और पुलिस कांस्टेबल नरेंद्र सिंह (36) पुत्र शूरवीर सिंह निवासी हरिद्वार सवार थे।

वे लक्ष्मणझूला-कांडी मार्ग पर तूनखाल के पास पहुंचे ही थे कि उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर करीब पांच सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार में सवार पांचों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर लगते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। पूरे यमकेश्वर विकासखंड में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
विज्ञापन

रेस्क्यू कर खाई से निकाले गए शव

दुर्घटना के बाद रेस्क्यू
बताया जा रहा है कि वरिष्ठ आंदोलनकारी इंद्र दत्त शर्मा नीलकंठ मंदिर के अधिग्रहण आंदोलन के संदर्भ में एसडीएम यमकेश्वर सोहन सिंह सैनी से वार्ता के लिए जा रहे थे।

हादसे की सूचना मिलते ही डीएम चंद्रशेखर भट्ट, एसएसपी मुख्तार मोहसिन, कोटद्वार के एसडीएम राकेश तिवारी, पुलिस इंस्पेक्टर महेश्वर प्रसाद पूर्वाल, नायब तहसीलदार डबल सिंह रावत, पटवारी कमल किशोर शर्मा, पुष्कर सिंह रावत, प्रबल सिंह रावत, मो. रिजवान मौके पर पहुंचे।

उन्होंने ग्रामीणों की मदद से शवों को खाई से निकाला। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए 108 सेवा से लक्ष्मणझूला ले जाया गया है। कोटद्वार से डॉक्टरों की टीम ने लक्ष्मणझूला पहुंचकर शवों का पोस्टमार्टम किया। दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें