फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश : अनियंत्रित कार खाई में गिरी, किशोरी की मौत, पांच लोग गंभीर रूप से घायल

Sat, 17 Aug 2019 10:21 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ऋषिकेश-श्रीनगर हाईवे पर ब्रह्मपुरी के पास पर्यटकों से भरी एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार एक किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का राजकीय चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन


थानाध्यक्ष मुनिकीरेती राम किशोर सकलानी के अनुसार जिला बागपत और दिल्ली के छह लोग तपोवन स्थित नीरगड्ड वाटर फॉल में नहाने पहुंचे थे। यहां से सभी कार से शिवपुरी जा रहे थे। ब्रह्मपुरी के पास कार गहरी खाई में गिर गई। हादसा देख अन्य राहगीरों ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से कार सवारों को बाहर निकाला।

विज्ञापन

200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार

हादसे में काजल (17) पुत्री सुधीर सरवालिया निवासी गली नंबर 06 बडोली रोड कस्बा बड़ौत जिला बागपत की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। जबकि चालक सहित अन्य पांच गंभीर रूप से मिले।

घायलों को आननफानन राजकीय अस्पताल (एसपीएस) पहुंचाया। थानाध्यक्ष मुनिकीरेती ने बताया कि कार 200 मीटर गहरी खाई में गिरी थी। घटना में एक किशोरी की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि पांच घायल हुए हैं। घायलों का उपचार राजकीय चिकित्सालय में हो रहा है।

घायलों के नाम
- शिल्पी (27) पुत्री सुधीर सरवालिया निवासी गली नंबर 06 बडोली रोड कस्बा बड़ौत जिला बागपत
- अमित (32) पुत्र सुधीर सरवालिया निवासी गली नंबर 06 बडोली रोड कस्बा बड़ौत जिला बागपत
- अंकिता (23) पुत्री महेंद्र सिंह निवासी वजीराबाद, जलबोर्ड कॉलोनी दिल्ली
- अनुष्का (16) पुत्री महेंद्र सिंह निवासी वजीराबाद, जलबोर्ड कॉलोनी दिल्ली
- अब्दुल हमीद (25)  पुत्र मौहम्मद यामीन निवासी कौलाना रोड, कस्बा बड़ौत थाना बड़ौत जिला बागपत दक्षिणी चमरान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें