फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी यूटिलिटी कार, चालक समेत तीन की मौत

Fri, 05 Jul 2019 10:17 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
कार खाई में गिरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में धारचूला मार्ग पर यूटिलिटी कार खाई में गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में ड्राइवर समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस, एसडीआरएफ और आईटीबीपी की टीम ने तीनों के शवों को रेस्क्यू कर लिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम को एक यूटिलिटी वाहन संख्या UK 06CB4124 अनियंत्रित होकर 70 से 80 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में पंतनगर निवासी अशोक कुमार थापा (चालक) पुत्र मदन लाल ,नेपाल के भीम और मान सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। 

सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। शवों का पंचनामा भरकर जांच शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कारों की भिड़ंत में राइस मिलर की मौत

सितारगंज के वार्ड संख्या आठ पुरानी मंडी निवासी सुभाष अग्रवाल (34) पुत्र मदन अग्रवाल की मगरसड़ा गांव में राइस मिल है। बुधवार देर रात वह अपने मिल स्टाफ की कार से घर लौट रहे थे। हाईवे पर तुर्कातिसौर तिराहा में कट के पास सामने से आ रही कार ने उनकी कार को टक्कर मार दी।

आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त कार से घायल सुभाष को बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया। डाक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए उन्हें हल्द्वानी के डा. सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया।

परिजन उन्हें हल्द्वानी अस्पताल लेकर जा रहे थे कि रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। सुभाष के निधन की खबर से पत्नी वर्षा और बेटा शुभम बेसुध हो गए हैं। सुभाष प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय गोयल के बहनोई थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें