फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri Accident: कुमाल्डा के पास कार खाई में गिरी, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन, हादसे में पिता-पुत्र की मौत

Thu, 30 Jan 2025 12:33 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

टिहरी जिले के कुमाल्डा के पास कार हादसे में पिता-पुत्र की जान चली गई। दोनों मालदेवता से चंबा की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन
हादसे में पिता -पुत्र की मौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टिहरी- कुमाल्डा क्षेत्रांतर्गत आनंद चौक के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मौके पर एसडीआरएफ ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। जिला नियंत्रण कक्ष, टिहरी के माध्यम से एसडीआरएफ टीम को सूचना मिली कि चौकी कुमाल्डा क्षेत्रांतर्गत आनंद चौक के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

विज्ञापन


उक्त सूचना पर पोस्ट सहस्त्रधारा से एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक राजवर सिंह राणा के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। कार में पिता- पुत्र सवार थे जो मालदेवता से चंबा की ओर जा रहे थे। आनंद चौक के पास अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में कार जा गिरी। कार सवार दोनों पिता-पुत्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

एसडीआरएफ टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर खाई में उतरकर कड़ी मशक्कत के बाद रोप स्ट्रेचर के माध्यम से खाई से मुख्य मार्ग तक लाकर दोनों के शवों को जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: जनभावनाओं के अनुरूप बजट के लिए सरकार ने मांगे जनता से सुझाव, 31 जनवरी को हितधारकों से संवाद

 मृतक के नाम- 
1-  मूसा सिंह पुत्र श्री नैन सिंह, उम्र 57 वर्ष, निवासी जड़दार गांव चंबा।
2- मनवीर सिंह पुत्र श्री मूसा सिंह,उम्र 27 वर्ष, निवासी जड़दार गांव चंबा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें