फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कार सड़क के किनारे कंटेनर ट्रक से टकराई, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लांघा रोड पर सोमवार को एक कार सड़क किनारे खड़े कंटेनर ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार में सवार दो लोग घायल हो गए। दोनों को झाझरा स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों की हालत सामान्य है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी सहसपुर मुकेश त्यागी ने बताया कि कार सवार बीते रविवार की रात को शादी समारोह से सेलाकुई लौट रहे थे। लांघा रोड पर सड़क के किनारे खराब कंटेनर ट्रक खड़ा था। रात करीब 11:30 बजे कार पीछे से कंटेनर ट्रक से टकरा गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। घायलों की पहचान राजेश निवासी अटकफार्म खैरी सेलाकुई और अजय कुमार निवासी सेलाकुई के रूप में हुई। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से दोनों वाहनों को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें