राजधानी देहरादून में इस नवरात्र ढाई सौ से ज्यादा कारों के सड़कों पर उतरने की संभावना है। बीते सीजन की अपेक्षा इस बार बुकिंग का आंकड़ा ठंडा है। उम्मीद की जा रही थी, कि नवरात्र के मौके पर कारों की खरीद बढ़ेगी।
ऑटो सेक्टर के जानकार कहते हैं कि आपदा के चलते ग्राहकों का सेंटिमेंट प्रभावित हुआ है, जिसका असर इस सेक्टर पर देखने को मिल रहा है। कुछ यह मानते हैं कि इस बार नवरात्र माह की शुरुआत में पड़ गए हैं, अगर यह मध्य में आए होते तो रिस्पांस बेहतर रहता।
सर्वाधिक रुझान मारुति के ऑल्टो की तरफ
ग्राहकों का सर्वाधिक रुझान मारुति के ऑल्टो मॉडल की तरफ है। कुल बुकिंग का 30 प्रतिशत इसी के नाम पर है। इसके बाद स्विफ्ट और डिजायर की बारी आती है। फॉक्स वैगन में पोलो और वेंटो दोनों मॉडलों के लिए ग्राहकों ने बुकिंग कराई है, लेकिन पोलो की बुकिंग वेंटो के मुकाबले ज्यादा है।
पढ़ें, नवरात्र में होगी आरटीओ की चांदी
इसका आंकड़ा दो दर्जन से अधिक है। हुंडई के अन्य मॉडलों के साथ ही निसान भी बुकिंग की दौड़ में बनी हुई है। बुकिंग का आंकड़ा इस बार कुछ कम रहने के पीछे जानकार ऑटो सेक्टर की मंदी को भी जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।
पिछले नवरात्र में यह था हाल
पिछले नवरात्र में करीब तीन सौ गाड़ियों की बुकिंग हुई थी। इसके अलावा उस दफा स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) की बुकिंग कराने वाले बहुसंख्य थे, जबकि इस बार सीन एकदम बदला हुआ है।
अगर प्रदेश में आपदा न आती तो रिस्पांस बेहतर रहता। बाजार से उत्साह गायब है।
-प्रणव ओबराय, संचालक, हुंडई
आटो सेक्टर में तेजी कहीं नहीं है, इसका असर उत्तराखंड में भी है। ज्यादा बुकिंग नहीं।
-प्रवीण, जीएम सेल्स, फॉक्स वैगन
मारुति की बुकिंग अच्छी है, लेकिन बीते सीजन के मुकाबले स्लो डाउन दिखाई पड़ रहा है।
-पीके उपाध्याय, सेल्स मैनेजर मारुति
नवरात्र के दौरान भी बुकिंग होगी, लिहाजा बिक्री संख्या बढ़ने की संभावना है।
-पारस, एसई, टोयोटा
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...