भोपाल पानी पुल के पास आमने-सामने से आ रही दो कारों की टक्कर हो गई। इनमें देहरादून की ओर से जा रही कार में आग लग गई। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।
रायपुर-थानो मार्ग पर दो कारों की आमने सामने की टक्कर हो गई। इसमें एक कार में तत्काल आग लग गई। हालांकि, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस जब तक पहुंची तब तक दोनों कारों के सवार भी मौके से जा चुके थे।
विज्ञापन
एसओ रायपुर प्रदीप नेगी ने बताया कि थानो मार्ग पर भोपाल पानी पुल के पास आमने-सामने से आ रही दो कारों की टक्कर हुई थी। इनमें देहरादून की ओर से जा रही कार में आग लग गई। उन्होंने बताया कि सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक कार में सवार लोग जा चुके थे।