अस्पताल में उपचार के दौरान देहरादून जीआरपी में तैनात कांस्टबेल अमित कोठियाल (30) पुत्र दिनेश कोठियाल निवासी नवादा, देहरादून को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बताया कि दीपक रमोला (34) पुत्र राजेंद्र रमोला, आशुतोष भट्ट (32) पुत्र जगतराम भट्ट व मनोज रावत (33) पुत्र श्याम सिंह रावत सभी निवासी एमडीडी कॉलोनी, देहरादून की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।
शिवपुुरी चौकी प्रभारी अशोक कश्यप ने बताया कि सभी श्रीनगर में शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जा रहा है। इस बाबत मृतक के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है।