फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ के लिए 39 करोड़ का ‘प्रसाद’, केंद्र सरकार ने दी योजना को मंजूरी

Sat, 14 Apr 2018 09:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
badrinath - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

चार धाम यात्रा के श्रीगणेश से पहले केंद्र सरकार ने बदरीनाथ धाम में महत्वपूर्ण योजना को मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन


पर्यटन सुविधाएं विकसित करने के लिए प्रसाद योजना के तहत 39 करोड़ तीन लाख 64 हजार का बजट उत्तराखंड को मिलने जा रहा है। योजना पर उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) काम करेगी और दो साल के भीतर योजना पूरी हो जाएगी।

सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर के अनुसार, केंद्र सरकार योजना के लिए पांच किस्तों में बजट उपलब्ध कराएगी। योजना की भौतिक और वित्तीय प्रगति की निगरानी के लिए जल्द ही एक समिति का गठन किया जाएगा, जो कि केंद्र सरकार को अपनी मासिक रिपोर्ट प्रेषित करेगी।
विज्ञापन


उत्तराखंड की ओर से कुछ महीनों पहले ये प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया था। केंद्र सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने इस योजना को मंजूरी प्रदान कर दी है। दूसरी तरफ, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने उम्मीद जताई है कि इस योजना के बाद बदरीनाथ में यात्री सुविधाओं की स्थिति में आमूलचूल परिवर्तन दिखाई देगा।

विज्ञापन

योजना में क्या-क्या होगा

badrinath
- मंदिर परिसर में तप्त कुंड और नारद कुंड के निकट चेंजिंग रूम
- अवशिष्ट प्रबंधन पर ठोस कार्रवाई और बंद नालियों का निर्माण
- आस्था पथ बनेगा, बमनी नाले पर पैदल पुल का निर्माण होगा
- प्राथमिक उपचार केंद्र बनाया जाएगा, कूडे़दान लगाए जाएंगे
- मार्ग के दोनों और सौर प्रकाश और बेंचों का निर्माण होगा
- यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ी पार्किंग विकसित की जाएगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें