फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: जखोली में दर्दनाक कार हादसा, चालक की मौके पर ही मौत

Wed, 24 Oct 2018 03:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जखोली
विज्ञापन
विज्ञापन

तिलवाड़ा-मयाली-घनसाली मोटर मार्ग पर पैंयाताल के समीप हुई कार दुर्घटना में वाहन स्वामी/चालक की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेज दिया है। घटना के बाद से मृतक के घर में कोहराम मचा है।  

विज्ञापन


बीते मंगलवार रात्रि करीब 8 बजे हरिनगर निवासी पूर्ण सिंह कठैत निजी वाहन से मयाली से अपने घर जा रहे थे। पैंयाताल से कुछ दूरी पर स्थित डाट पुलिया के समीप उनका वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।

हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर चौकी प्रभारी जहांगीर अली मय फोर्स घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से शव को खाई से निकाला गया। इसे बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें