बसपा से पूर्व विधायक सरवत करीम अंसारी से पार्टी प्रत्याशी जुल्फिकार अंसारी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। समर्थक को टिकट नहीं दिए जाने से नाराज पूर्व बसपा विधायक सरवत करीम अंसारी ने पार्टी के विरुद्ध बिगुल बजा दिया है।
पूर्व विधायक ने कहा कि उन्होंने हमेशा पार्टी के प्रति वफादारी से काम किया है। टिकट दिए जाने के आश्वासन के बावजूद टिकट नहीं दिया गया। उन्होंने अपने समर्थकों से कहा की पार्टी ने उन्हें ठुकरा दिया है। अब समर्थक उनके प्रत्याशी को जीता कर उनका सम्मान कायम रख सकते हैं। पूर्व विधायक ने लोगों से भावुक अपील करते हुए कहा कि उनके प्रत्याशी को जिताकर लोगों को उनकी लाज रखनी होगी। पूर्व विधायक द्वारा अपना प्रत्याशी उतार देने के बाद बसपा के अधिकृत प्रत्याशी की दिक्कतें बढ़ गई हैं ।