फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर: कार खाई में गिरी, दो की मौत और तीन लोग हुए घायल

Sun, 12 Jan 2020 10:02 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन
श्रीनगर में कीर्तिनगर-धद्दी-सेरा मोटर मार्ग पर एक कार राजकीय इंटर कॉलेज धद्दी घण्डियाल के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन घायल हो गए।
विज्ञापन


कार में चालक समेत पाचं लोग सवार थे। उप जिलाधिकारी रजा अब्बास के नेतृत्व में तहसील प्रशासन और पुलिस की टीम राहत कार्य में जुटी। घायलों को बेस अस्पताल श्रीनगर में भर्ती कराया गया है। सभी लोग श्रीनगर से रुद्रप्रयाग जिले के खरगेड़ जा रहे थे।

जानकारी के अनुसार कीर्तिनगर से खरगेड़ की ओर जा रही एक कार जीआईसी धद्दी के नजदीक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। उप जिलाधिकारी ने बताया कि इस घटना में विकास पुत्र प्रदीप सिंह उम्र 28 साल, मनोज पुत्र त्रिलोक सिंह उम्र 30 साल की मौत हो गई। जबकि विनोद, अंकित और मनीष को बेस अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें