फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर सगाई से लौटते वक्त हादसे का शिकार हुई कार, एक की मौत, चार घायल 

Thu, 13 Feb 2020 09:32 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिलवाड़ा(रुद्रप्रयाग)
विज्ञापन
कार हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सगाई समारोह से वापस लौटते समय रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए, जिसमें एक को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है।

विज्ञापन


अगस्त्यमुनि ब्लॉक के तिमली गांव में सगाई समारोह से लौटते समय शाम पांच बजे गौरीकुंड हाईवे पर रामपुर के समीप कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गति तेज होने के कारण वाहन सड़क किनारे लगे क्रश वैरियर से जा टकराया, जिससे एक टायर सड़क से बाहर की तरफ आ गया। इतना सही रहा कि वाहन खाई में नहीं गिरा, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। कार में सवार, पांच लोगों में नरेंद्र पंवार (40) पुत्र जय सिंह, निवासी तिलवाड़ा की मौत हो गई।

जबकि गंभीर रूप से घायल चालक वीरेंद्र जगवाण (35) पुत्र सुरेंद्र जगवाण निवासी भैंसगांव को सीएचसी अगस्त्यमुनि में भर्ती किया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। कार में सवार अन्य लोगों में उदय सिंह, अरविंद सिंह, आनंद सेमवाल को मामूली चोटें आई हैं। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष रवींद्र कौशल मय फोर्स मौके पर पहुंचे और घायलों को एबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि घटनास्थल की स्थिति के हिसाब से हादसा का कारण तेज रफ्तार होना प्रतीत हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मसूरी में अनियंत्रित होकर कार दुर्घटनाग्रस्त, एक घायल

हाथीपांव-घूमनगंज रोड पर पड़ी बर्फ  की वजह से एक कार फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार दो युवक घायल हो गए। एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

स्थानीय निवासी राम दत्त ने बताया कि बृहस्पतिवार को दो युवक कार से हाथी पांव से जस अपार्टमेंट जा रहे थे। हाथीपांव-घूमनगंज रोड पर अचानक उनकी कार बर्फ  की वजह से अनियंत्रित होकर दूसरी सड़क पर जा गिरी। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए, जिनमें एक ही हालत गंभीर थी।

आननफानन पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने बताया कि युवक सानिध्य निवासी पंडितवाड़ी देहरादून गंभीर रूप से घायल हो गया था। पहले उसे एंबुलेंस से मसूरी सिविल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे देहरादून रेफर कर दिया। दूसरे युवक उत्कृष्ट पुत्र इंद्र प्रताप सिंह निवासी देहरादून को हल्की चोट आई हैं। मामले की जांच की जा रही है। घटना की सूचना युवकों के परिजनों को दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें