फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त की बहन की सगाई से हंसी खुशी लौट रहा था, तभी अचानक ऐसे काल बनकर आ गई मौत

Thu, 05 Apr 2018 11:48 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
accident
विज्ञापन

दोस्त की बहन की सगाई में आए हरियाणा के युवक की कार कोटाबाग के पांडेगांव के पास खाई में गिर गई। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। कोटाबाग के पांडेगांव स्थित गजारी ग्रीन्स रिसोर्ट में शनिवार को हरियाणा निवासी युवती की सगाई हो रही थी, जिसमें गुरुग्राम (हरियाणा) के मोहल्ला हेड़ा निवासी रविंद्र यादव (30) पुत्र गोपाल राम भी आया था।

विज्ञापन


कोटाबाग पुलिस चौकी प्रभारी खीम सिंह अधिकारी ने बताया सगाई के बाद रात में मेहमान अपने घरों को जाने लगे। रविंद्र भी अपने दोस्त की कार से अपने घर के लिए अकेले ही चल दिया, रिसोर्ट से एक किमी आगे जाने पर कार अनियंत्रित होकर करीब 300 फीट गहरी खाई में गिर गई, मौके पर ही रविंद्र की मौत हो गई।

सुबह राहगीरों ने खाई में कार गिरी देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। इस बीच अभिनव शर्मा भी मौके पर पहुंच गया। उसने शव की शिनाख्त रविंद के रूप में की।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोस्त ने फोन किया, मगर उठा नहीं

accident - फोटो : demo pic
दोस्त ने फोन किया, मगर उठा नहीं
रविंद्र यादव के बिना बताए चले जाने से अभिनव शर्मा ने उसके मोबाइल पर कई कॉल कीं, मगर कोई जवाब नहीं मिला। चौकी प्रभारी के अनुसार रविंद्र के फोन पर सुबह तक 12 से अधिक मिस कॉल थीं।

पैराफिट होते तो बच जाती जान
जिस स्थान पर हादसा हुआ है वहां सड़क भी काफी संकरी है। इसके बावजूद लोनिवि ने सड़क किनारे पैरापिट नहीं बनाए। कार सीधे 300 फीट नीचे गिर गई, जिससे कार के परखचे उड़ गए, यदि उक्त स्थान पर पैरापिट बनाए गए होते तो दुर्घटना रुक सकती थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें