फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहरी खाई में गिरी कार, 6 लोगों की मौत

Tue, 20 May 2014 08:22 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
कनखुल तल्ला से बैनोली गांव बारात में शामिल होने जा रहे लोगों का वाहन कर्णप्रयाग-नौटी मोटर मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिससे वाहन में सवार सभी छह लोगों की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन


शवों को 108 वाहन से सीएचसी कर्णप्रयाग लाया गया। बाद में शव परिजनों को सौंपे दिए गए। इस घटना से मृतकों के गांवों में मातम छाया हुआ है।

सोमवार दोपहर करीब 12.15 बजे कर्णप्रयाग-नौटी मार्ग पर घुमका बैंड के निकट मारुति 800 अनियंत्रित होकर नीचे सड़क पर जा गिरी।

वाहन सीधा गिरा जिससे आगे का शीशा टूट गया और चालक व साथ में बैठा एक अन्य व्यक्ति सड़क पर जा गिरे। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

यहां से भी मारुति टिप्पा खाकर करीब 300 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में अन्य चार लोग छिटक कर दूर जा गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

ग्रामीणों व पुलिस ने शवों को सड़क तक पहुंचाया

मृतकों के सिर और चेहरे खून से सने थे। मृत लोगों में दो शिक्षक भी हैं। सूचना पर 108 वाहन के साथ पुलिस उपाधीक्षक जगदीश चंद्र यादव के नेतृत्व में थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

ग्रामीणों और पुलिस के जवानों ने शवों को सड़क तक पहुंचाया। सीओ यादव ने बताया कि दो शव ऊपर सड़क पर थे, जबकि चार अन्य के शव सड़क से नीचे कुछ दूरी पर मिले। हादसे के कारणों की जांच की जाएगी।

मृतकों की सूची
भरत सिंह कंडवाल, पुत्र बालम सिंह, गांव ग्वाड़।
उमेद सिंह रावत, पुत्र धन सिंह रावत, गांव कनखुल तल्ला।
मथुरा प्रसाद खंडूड़ी, पुत्र ललिता प्रसाद, गांव सुमल्टा।
टीका प्रसाद कोठियाल, पुत्र उद्धव प्रसाद कोठियाल, गांव बणसोली।
प्रेम सिंह कंडवाल, पुत्र इंद्र सिंह, गांव ग्वाड़।
अजय सिंह भंडारी, पुत्र वचन सिंह, गांव कंडारा।
(सभी की उम्र 40 से 50 के बीच थी)

बड़े भाई की भी एक्सीडेंट में हुई थी मौत

मृतक मथुरा प्रसाद खंडूड़ी के बड़े भाई स्व. देव प्रसाद की करीब आठ वर्ष पूर्व कर्णप्रयाग के निकट वाहन हादसे में मौत हुई थी।

बारात से लौटे कई लोग
हादसे की खबर सुनकर बैनोली गांव पहुंचे कई बराती भी मौके पर पहुंच गए थे। बताया जा रहा है कि दुर्घटना से करीब एक घंटा पूर्व बारात गांव पहुंच गई थी।

हादसे पर शोक
एसडीएम कुश्म चौहान ने हादसे पर दुख जताते हुए शोक संतृप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताई।

निवर्तमान प्रमुख राजेंद्र सिंह सगोई, भाजपा के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष रमेश मैखुरी, मगन लाल शाह ने घटना पर दुख जताते हुए शासन से मृतकों के परिजनों को आर्थिक धनराशि के रूप में 5-5 लाख रुपए देने की मांग की।

डम्फर से टकराई टवैरा, नौ लोग घायल

रविवार को बहादराबाद थानाक्षेत्र से कुछ ही आगे हाइवे पर हरियाणा से आ रही टवैरा कार डम्फर से टकरा गई। जिसमें हरियाणा के नौ लोग घायल हो गए।

घायलों को भूमानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने चालक को डम्फर सहित हिरासत में लिया है। इस दौरान दोनों तरफ लंबा जाम लग गया।

भरी दोपहरी में कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम खुलवाकर यातायात सुचारू किया। हरियाणा के सोनीपत के पुलिस लाइन के पास वैदिक स्कूल के नजदीक में रहने वाले एक ही परिवार के नौ लोग घूमने के लिए आ रहे थे।
विज्ञापन

एक्सीडेंट होने से लग गया लम्बा जाम

जिस समय वह संस्कृत विवि से आगे हरिद्वार आ रहे थे तो उनकी टवैरा एक डम्फर से टकरा गई। जिससे टवैरा पूरी क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार नौ लोग घायल हो गए।

जिसमें राजकुमार, रोहताश, कृष्णा, ईशा, निशा, रामरतन, सुनीता, लिखी एवं राहुल घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए नजदीकि अस्पताल भूमानंद में भर्ती कराया है। वहीं बीच हाइवे पर एक्सीडेंट होने से लम्बा जाम लग गया।

बताया जा रहा है कि टवैरा कार चला रहे चालक के ओवरटेक करते समय हादसा हुआ। घटनास्थल से मात्र एक किमी की दूरी पर बहादराबाद थाना था, लेकिन वहां से पुलिस सीमा विवाद के कारण नहीं पहुंच सकी।

लोगों को भरी दोपहरी में जाम से जूझना पड़ा। इसके बाद ज्वालापुर पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।

ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी डीएस भंडारी ने बताया कि पुलिस ने चालक को डम्फर सहित हिरासत में लिया है, लेकिन अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। कहना है कि घायलों की हालत में सुधार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें