फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: पूजा के लिए आए जीजा-साले की कार विक्रम से टकराई, मौके पर हुई दर्दनाक मौत

Tue, 28 Aug 2018 07:51 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
accident in haridwar
विज्ञापन

भूपतवाला क्षेत्र में सोमवार देर रात सुगंधा होटल के पास विक्रम-कार की आमने- सामने की भिड़ंत में अलीगढ़ निवासी जीजा-साला की मौत हो गई। जबकि परिवार के अन्य सदस्य घायल हो गए। पूरा परिवार हरिद्वार के प्रमुख मंदिरों में माथा टेकने के बाद ऋषिकेश के भैरव मंदिर में पूजा के लिए जा रहा था। हादसे के बाद दोनों वाहनों के चालक भाग निकले।

विज्ञापन


खड़खड़ी की ओर से सवारियों से भरे विक्रम की भिड़ंत विपरीत दिशा से आ रही कार से हुई। इससे विक्रम क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि कार के भी परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना मिलने पर खड़खड़ी चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

पुलिस ने विक्रम में सवार परिवार को जिला अस्पताल भेजा, जहां डाक्टरों ने दिनेश (28) पुत्र नानक चंद निवासी सराय सासनी गेट अलीगढ़ और उसके साले किशन (21) पुत्र हरिराम निवासी इंदिरा नगर करोल बाग अलीगढ़ को मृत घोषित कर दिया। जबकि परिवार के अन्य सदस्य दिनेश की सास मालती देवी, पत्नी पूजा, बेटी डोली, रिश्तेदार आरती, चंचल, काजल व तीन अन्य छोटे बच्चों को चोटें आई हैं।        
विज्ञापन

 

विज्ञापन

accident in haridwar
किशन मूल रूप से चंद्रभागा ऋषिकेश का रहने वाला था और कई वर्ष पहले परिवार के साथ अलीगढ़ में ही रहने लगा था। किशन ईंट भट्टे में कार्यरत था, जबकि उसे जीजा फास्ट फूड की रेहड़ी लगाता था।

देर रात वह रिश्तेदार के घर ऋषिकेश जा रहा थे, उन्हें भैरव मंदिर में पूजा करनी थी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिए गए है। उधर, विक्रम चालक व कार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें