फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर हादसा, कार के उड़े परखच्चे, एक तीर्थयात्री की मौत और तीन घायल

Fri, 07 Jun 2019 01:45 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती एक कार सवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर एक कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में एक तीर्थयात्री की मौत हो गई है और तीन गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के मुताबिक हादसा हनुमान चट्टी के पास रगड़ बैंड पर यह हादसा हुआ है। यहां अनियंत्रित होकर कार 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

 

हादसा आज सुबह करीब साढ़े छह बजे हुआ, जिसमें रविंद्र की मौत हो गई। दो घायलों मिलिंद और मुनेष को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ लाया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। एक अन्य घायल धीरज को बदरीनाथ में उपचार के बाद जोशीमठ स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। स्थानीय लोगों द्वारा दी गई सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कार्य किया।

विज्ञापन


बताया गया कि कार सवार सभी लोग हरियाणा के हैं। थाना प्रभारी सतेंद्र ने बताया कि मृतक का शव बदरीनाथ में रखा गया है। घटना के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है।

तीन सड़क हादसों में 2 यात्रियों की मौत

वहीं एलकेसी मोटर मार्ग पर आज सुबह करीब 11ः30 बजे गंगोत्री से केदारनाथ जा रहे आगरा के यात्रियों का टेंपो ट्रेवलर संख्या यूपी 75 एटी 2069 चंगोरा बैंड पर पलट गया। हादसे में दो यात्री घायल हो गए। वाहन में 16 लोग सवार थे। बाकी सभी लोग सुरक्षित हैं। सुबह करीब 11: 30 बजे वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। घनसाली की 108 खराब पड़ी थी। नंदगांव से बुलाई 108 गई।

राजस्व उप निरीक्षक राजेन्द्र रावत ने बताया कि हादसे में दो महिलाएं मंजू बंसल पत्नी राजनारायण (46) पता मंडी समिति के पास आगरा तथा बबिता गर्ग पत्नी नवल किशोर (46) पता रामबाग आगरा घायल हैं। वहीं इस हादसे के बाद चारधाम यात्रा को लेकर प्रसाशन की लचर व्यवस्था की पोल खुल गई। न मौके पर 108 पहुंची और न ही सड़क पर पलटे वाहन को हटाने के लिए कोई सुविधा हो पाई। यात्री घंटों बिना खाना-पानी के तड़पते रहे। रुद्रप्रयाग के जखोली ब्लॉक के गैंठाणा में बीती रात्रि को कार दुर्घटना में क्षेत्र पंचायत सदस्य की मौत होने की सूचना है। 

रुद्रप्रयाग जनपद में बृहस्पतिवार देर शाम हुए तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो यात्रियों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। इनमें दो लोगों को छुट्टी दे दी गई। जिलाधिकारी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों की कुशलक्षेम पूछी। 
विज्ञापन

ट्राला और बस की टक्कर

बृहस्पतिवार देर शाम करीब पौने छह बजे घनसाली से तिलवाड़ा आ रहा टैक्सी वाहन सुमाड़ी में राम मंदिर के समीप अनियंत्रित होकर तीस मीटर नीचे खाई में जा गिरा। हादसे में 62 वर्षीय कुसुमल बाई पत्नी अजुद्दीन निवासी कालादेव जिला विदिशा (मध्य प्रदेश) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य यात्री घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पर स्थानीय निवासी राजेंद्र डिमरी, सुनील नौटियाल, देवेंद्र बंगारी, भगवान सिंह आदि मौके पर पहुंचे और घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचा।

एक अन्य घटना में रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर तिलवाड़ा से कुछ दूर रामपुर में एक ट्राला और बस की टक्कर में बस में सवार आंध्र प्रदेश के यात्री 50 वर्षीय बकेटी कामराजू पुत्र पैठा धनराज की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर कार और मैक्स के बीच हुई टक्कर में कार में सवार दो लोग चोटिल हो गए, जिन्हें अस्पताल में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें