जानकारी के अनुसार, सुबह नौ बजकर 35 मिनट पर देवप्रयाग-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देवप्रयाग से 11 किलोमीटर की दूरी पर मूल्या गांव के पास एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई।
जिसमें सवार बचन सिंह रावत पुत्र कल्याण सिंह रावत (60) हाल निवासी मकान नंबर 197 नवादा देहरादून, मूल निवासी थराली बाजार जनपद चमोली व रेखा देवी पत्नी विनोद सिंह (31) की मौके पर ही मृत्यु हो गई व नंदी देवी पत्नी बचन सिंह रावत (52) की हॉस्पिटल ले जाते समय रास्ते में मृत्यु हो गई।