पति नायक अमित शर्मा की शहादत के बाद सेना में भर्ती होने वाली पहली महिला ऑफिसर दून की बेटी कैप्टन प्रिया सेमवाल को वीर नारी सम्मान से नवाजा जाएगा। उन्हें यह सम्मान वॉर विडो एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से दिया जाएगा।
20 जून 2012 को अरुणाचल में सेना के ऑपरेशन ऑर्किड में दून निवासी 14 राजपूत रेजीमेंट के नायक अमित शर्मा शहीद हो गए थे। उनकी शहादत की खबर ने पूरे परिवार को तोड़ दिया।
पत्नी प्रिया के लिए यह वक्त इसलिए भी चुनौतीपूर्ण था, क्योंकि उनके पास एक छोटी बेटी ख्वाहिश की जिम्मेदारी आ गई थी। बावजूद इसके प्रिया ने सेना में जाने का कठोर फैसला लिया।