फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी में नोटिस से भारी अवैध कब्जाधारी...

Sat, 10 Aug 2013 11:19 PM IST
देहरादून/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी देहरादून में अवैध कब्जाधारी सरकार की नाक में दम किए हुए हैं। हालात यह हैं कि इन अवैध कब्जाधारियों को ना तो कानून का खौफ है और ना नोटिस की परवाह।
विज्ञापन


साईं लोक कालोनी में एक बिल्डर ने सड़क पर कब्जा कर सेप्टिक टैंक बना दिया है। यही नहीं, यहां सीवर लाइन डाल दी है। खास बात यह है कि मामले में एमडीडीए ने बिल्डर को नोटिस दिया था, लेकिन यह भी बेअसर रहा।

एमडीडीए को भेजी शिकायत
साईं लोक रेजीडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एमडीडीए को भेजी शिकायत में बताया कि बिल्डर ने यहां सड़क घेर ली है। बताया गया कि एमडीडीए के नोटिस पर एक दिन तो काम रुका, लेकिन अब फिर यहां कब्जा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमडीडीए ने सुनवाई की तारीख्ा दी
बता दें कि मामले में एमडीडीए ने सुनवाई के लिए 16 अगस्त की तारीख दी है। शिकायत करने वालों में अरविंद कुमार, शशि राजन और अजीत सिंह आदि शामिल रहे।

उधर, एमडीडीए सचिव बंशीधर तिवारी ने बताया कि रविवार को निरीक्षण कर मौके पर निर्माण रोका जाएगा। पूरे मामले की सुनवाई के बाद आखिरी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें