फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: अवैध होर्डिंग पर कैंट बोर्ड सख्त, अब इस हिसाब से लगेगा जुर्माना

Wed, 30 Aug 2023 06:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

परिषद की बोर्ड बैठक में कैंट को प्रदूषण मुक्त करने के लिए पीपीपी मोड पर पब्लिक बाइकिंग शेयरिंग सिस्टम के अलावा कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन
रुपये (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : i stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छावनी परिषद देहरादून अवैध होर्डिंग के खिलाफ सख्त हो गया है। बिना अनुमति के लगे अवैध होर्डिंग पर अब छावनी परिषद 100 रुपये प्रति स्क्वायर फीट की दर से जुर्माना वसूलेगा। इसके साथ ही चेतावनी जारी की जाएगी, यदि चेतावनी के तीन दिन के भीतर होर्डिंग नहीं हटाया तो दोगुना जुर्माना वसूला जाएगा।

विज्ञापन


परिषद की बोर्ड बैठक में इसका प्रस्ताव पास किया गया। इसके साथ ही बोर्ड बैठक में कैंट को प्रदूषण मुक्त करने के लिए पीपीपी मोड पर पब्लिक बाइकिंग शेयरिंग सिस्टम के अलावा कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

Uttarakhand : रक्षाबंधन पर धामी सरकार का तोहफा, आज रात 12 बजे से महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा, यूपी में भी छूट
विज्ञापन


सीईओ अभिनव सिंह ने बताया कैंट क्षेत्र के गढ़ी-डाकरा और प्रेमनगर में बड़ी संख्या में ऐसे सैकड़ों होर्डिंग लगे हुए हैं, जिनकी न तो छावनी परिषद से कोई अनुमति ली गई है और न किसी तरह का शुल्क परिषद को अदा किया जा रहा है। इसे देखते हुए अब छावनी परिषद ऐसे अवैध होर्डिंग के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई करेगा जिसका प्रस्ताव पारित हो गया है।

सिंह ने बताया कि कैंट क्षेत्र को प्रदूषण मुक्त करने के लिए पब्लिक बाइक शेयरिंग सिस्टम को भी मंजूरी दी गई। यह योजना पीपीपी मोड पर संचालित की जाएगी। कैंट बोर्ड डाकिंग स्टेशन के लिए जगह मुहैया कराएगा। डाकिंग स्टेशन पर चार्जिंग सुविधा के साथ-साथ ई-बाइक मिलेगी।
विज्ञापन


जिसके लिए एक एप डाउनलोड करनी होगी। एप से ही भुगतान करते ही डाकिंग स्टेशन पर ई-बाइक का लॉक खुलेगा। बोर्ड बैठक में पंचकर्म के विभिन्न प्रकार के उपचार की दरों के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। सीईओ ने बताया कि कैंट बोर्ड कार्यालय परिसर में संचालित आयुर्वेद केंद्र में पंचकर्म की सुविधा शुरू की गई है। जल्द ही इसका उद्घाटन किया जाएगा। आयुर्वेद ओपीडी यहां पहले से ही संचालित की जा रही है।

इन प्रस्तावों को भी मिली मंजूरी
-टैक्स इंस्पेक्टर को सीनियर क्लर्क के रूप में पदोन्नति।
-म्यूटेशन के 53 मामले निपटाए गए।
-प्रेमनगर गुरुद्वारे में हाई मास्ट लाइट के लिए अनापत्ति दी। कैंट विधायक ने अनापत्ति मांगी थी। यह लाइट अल्पसंख्यक कल्याण कोष के तहत लगनी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें