फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: पटवारी-लेखपाल भर्ती में उम्मीदवारों को मिली राहत, अब 20 नवंबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

Fri, 11 Nov 2022 01:31 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

पुराने उम्मीदवारों की आयु की गणना में पटवारी के लिए आयु 28 वर्ष एक दिन और लेखपाल के लिए आयु 35 वर्ष एक दिन आ रही है। इस वजह से वह ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पा रहे थे। हाईकोर्ट नैनीताल के आदेश के तहत ऐसे सभी उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन का मौका दे दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पटवारी-लेखपाल भर्ती के उन उम्मीदवारों को राहत दी है, जो कि आयु गणना की दुश्वारी की वजह से आवेदन नहीं कर पा रहे थे। इन सभी उम्मीदवारों के लिए आयोग ने आवेदन की विंडो खोल दी है।

विज्ञापन

आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से निकाली गई पटवारी-लेखपाल भर्ती में आवेदन करने वाले आवेदकों की आयु की गणना एक जुलाई 2020 के आधार पर की जा रही है।

जबकि नए उम्मीदवारों की आयु की गणना एक जुलाई 2022 के आधार पर की जा रही है। पुराने उम्मीदवारों की आयु की गणना में पटवारी के लिए आयु 28 वर्ष एक दिन और लेखपाल के लिए आयु 35 वर्ष एक दिन आ रही है। इस वजह से वह ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पा रहे थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Ankita Bhandari B'day: आज जन्मदिन पर कितनी खुश होती अंकिता, अब परिवार को है इस तोहफे के मिलने का इंतजार
विज्ञापन


मामले में विवेकानंद ओझा ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। हाईकोर्ट नैनीताल के आदेश के तहत ऐसे सभी उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन का मौका दे दिया गया है। आयोग सचिव जीएस रावत के मुताबिक, ऐसे उम्मीदवार जो कि आयु की इस तकनीकी गड़बड़ी की वजह से आवेदन नहीं कर पाए, वह 20 नवंबर तक आयोग की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। विज्ञापन की बाकी शर्तें यथावत रहेंगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें