फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: डाकपत्थर पीजी कॉलेज में छह पदों के लिए 18 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Thu, 24 Sep 2026 09:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय (डाकपत्थर) में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल बजते ही चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। बृहस्पतिवार को अध्यक्ष समेत छह पदों के लिए कुल 18 प्रत्याशियों ने समर्थकों के जुलूस के साथ अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। छात्र संगठनों और समर्थकों की नारेबाजी से पूरा महाविद्यालय परिसर दिनभर चुनावी रंग में रंगा नजर आया।
विज्ञापन


अध्यक्ष पद के लिए एबीवीपी से शुभम तोमर ने पर्चा भरा, जबकि उनके सामने करिश्मा और ध्वनि चौहान ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में ताल ठोंकी है। उपाध्यक्ष पद पर मनीष, सचिन और शिवांग ने दावेदारी पेश की। सचिव पद के लिए आर्यन छात्र संगठन से समीर, एनएसयूआई से अरशद अली और एबीवीपी से आदित्य गुरुंग ने नामांकन किया।
इसके अलावा छात्रा आरक्षित सहसचिव पद पर एबीवीपी से ऋषिका, आर्यन से तान्या चौहान और एनएसयूआई से प्रिया कोहली ने पर्चे दाखिल किए। छात्रा आरक्षित कोषाध्यक्ष पद पर केसरी युवा संगठन से ममता भंडारी, एबीवीपी से टीना नेगी और आर्यन से मान्या मौर्या ने अपनी दावेदारी की। वहीं, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए एबीवीपी के विक्की पंवार, निर्दलीय वंश रावत और आर्यन के अनिष चौहान ने नामांकन कराया है।
विज्ञापन


26 को छंटेगी तस्वीर, चप्पे-चप्पे पर रही पुलिस
नामांकन के दौरान सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए महाविद्यालय परिसर में भारी पुलिस बल तैनात रहा। चुनाव कार्यक्रम के तहत अब 26 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया होगी। इसी दिन वैध प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। 29 सितंबर को मतदान और उसी दिन मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करा ली गई है। महाविद्यालय प्रशासन ने सभी प्रत्याशियों को आवश्यक सहयोग दिया है। चुनाव के आगे के सभी कार्यक्रम भी तय समय-सारिणी के अनुसार निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से पूरे किए जाएंगे। - प्रो. डीएस नेगी, प्राचार्य, डाकपत्थर पीजी कॉलेज।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें