फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: चकराता महाविद्यालय छात्र संघ चुनाव निर्विरोध तय, छह पदों पर एक-एक नामांकन

Thu, 24 Sep 2026 09:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव इस बार भी निर्विरोध होने की ओर बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को छह पदों के लिए केवल एक-एक नामांकन पत्र दाखिल हुआ।
विज्ञापन

इन पदों में अध्यक्ष रोहित भारती, उपाध्यक्ष रोहित आर्य, सचिव मुकेश भारती, सहसचिव विनिया, कोषाध्यक्ष खुशी और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि शेखर कुमार शामिल हैं। नामांकन पत्रों की जांच 26 सितंबर को होगी, जिसके बाद अंतिम वैध सूची जारी होते ही परिणाम स्पष्ट हो जाएगा। महाविद्यालय की स्थापना वर्ष 2004-05 में हुई थी। तब से अब तक अधिकांश छात्र संघ चुनाव आपसी सहमति से निर्विरोध संपन्न होते आए हैं। केवल शैक्षणिक सत्र 2015-16, 2016-17 और 2017-18 में ही प्रत्यक्ष चुनाव हुए थे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी निरंजन कुमार प्रजापति ने बताया कि सभी पदों पर छात्रों ने आपसी सहमति से नामांकन किया है। यह दर्शाता है कि इस बार भी चुनाव प्रक्रिया निर्विरोध ही पूरी होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें