हाईकोर्ट ने नैनीताल जिले की अमृतपुर रानीबाग सीट से जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशी प्रेम बल्लभ बृजवासी के हाईस्कूल के फर्जी प्रमाणपत्रों को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के बाद प्रेम बल्लभ बृजवासी और काउंसिल ऑफसेकेंडरी एजूकेशन मोहली चंडीगढ़ को दस्ती नोटिस जारी किया है। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 19 नवंबर की तिथि नियत की है।
याचिका में कहा गया कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान उन्होंने निर्वाचन अधिकारी के समक्ष इस पर आपत्ति जताई थी लेकिन उनकी आपत्ति को निरस्त कर दिया गया। पक्षों को सुनने के बाद हाईकोर्ट की एकलपीठ ने प्रेम बल्लभ बृजवासी के साथ ही काउंसिल ऑफ सेकेंडरी एजूकेशन मोहली चंडीगढ़ को दस्ती नोटिस जारी कर मामले की अगली सुनवाई के लिए 19 नवंबर की तिथि नियत की है।