देहरादून में वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने शुक्रवार को आशीर्वाद एनक्लेव से पांच किलोग्राम का कछुआ बरामद किया। सड़क पर कछुआ आने से वहां उसे देखने वालों की भीड़ लग गई। सहायक वन संरक्षक वीएम रतूड़ी के अनुसार शुक्रवार को आशीर्वाद एनक्लेव के लोगों ने एक बड़े कछुए को सड़क पर गुजरते देखा था।