कैंसर मरीजों को बेहतर इलाज के लिए अब दिल्ली, मुंबई, चंडीगढ़ या अन्य प्रदेशों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
केंद्र सरकार के प्रोजेक्ट के तहत जल्द ही ऋषिकेश के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में कैंसर इलाज के लिए लीनियर एक्सीलेटर मशीन लगने जा रही है। 15 करोड़ की लागत से खरीदी जा रही इस मशीन से कैंसर मरीजों को सस्ता और बेहतर इलाज की सुविधा मिल पाएगी।
लीनियर एक्सीलेटर मशीन से कैंसर की छोटी से लेकर बड़ी बीमारी को जल्द ठीक किया जा सकेगा। एम्स कैंसर विभाग के हेड डा. राजेश पसरीचा के मुताबिक एम्स में कैंसर का इलाज कीमोथैरेपी से किया जाता था। उत्तराखंड के पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश व हिमाचल प्रदेश के सरकारी मेडिकल संस्थानों में भी लीनियर एक्सीलेटर मशीन से इलाज की सुविधा उपलब्ध नहीं है। गिने चुने निजी अस्पतालों में ही इस मशीन से इलाज किया जाता है।