सकारात्मक स्लोगन के माध्यम से जागरूक करेंगी छात्राएं
8वीं से 12वीं तक की छात्राओं के लिए स्लोगन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है। छात्राएं सकारात्मक स्लोगन के माध्यम से लोगों को स्तन और सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक कर सकेंगी। छात्राओं को सृजनात्मक और मौलिक स्लोगन ही लिखने होंगे। इसके लिए उन्हें पेपर सीट उपलब्ध कराई जाएगी। छात्राओं को पंजीकरण के लिए 10 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचना होगा।
प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाली छात्राएं सम्मानित होंगी
चित्रकला और स्लोगन प्रतियोगिता में पहला, दूसरा और तीसरा स्थानी प्राप्त करने वाली छात्राओं को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सम्मानित किया जाएगा। इन छात्राओं अतिथियों के माध्यम से प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। दोनों ही प्रतियोगिताओं में किसी भी सरकारी और निजी स्कूल की छात्राएं शामिल हो सकती हैं। आयोजन स्थल पर उन्हें निशुल्क पंजीकरण कराना होगा।
इन संगठनों ने दिया सहयोग
कैन प्रोटेक्ट फाउंडेशन, उत्तरांचल महिला एसोसिएशन (उमा), ओएनजीसी महिला एसोसिएशन