फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी के निर्माण में सहयोग देगा कनाडा!

Thu, 14 Apr 2016 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
दून में प्रस्तावित स्मार्ट सिटी के निर्माण में अब कनाडा सहयोग करेगा। इसको लेकर आज कनाडाई दूतावास के अधिकारी स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के नोडल अधिकारी आर मीनाक्षी सुंदरम से मुलाकात करेंगे। वह रेट्रोफिटिंग में स्मार्ट सिटी प्रस्ताव पर अपनी टेक्नोलॉजी और पुराने कार्यों के संबंध में प्रेजेंटेशन देंगे।
विज्ञापन


पहले चरण के टॉप-20 शहरों के लिए दून में ग्रीन फील्ड का प्रस्ताव तैयार किया था। इसमें चीन की तोंगझी विवि को 60 फीसदी की इक्विटी शेयर करने पर सहमति बनी। राज्य सरकार के करीब 2800 करोड़ का लोन हुडको से लेने पर भी एक राय बनी। हालांकि पहले चरण के टॉप-20 शहरों में देहरादून शामिल नहीं हो पाया पर केंद्र सरकार ने संशोधित प्रोजेक्ट जमा करने का एक और मौका दिया है।

अब राज्य सरकार ने ग्रीन फील्ड प्रोजेक्ट के बजाय पुराने शहर में ही स्मार्ट सिटी बनाने का निर्णय लिया। ऐसे में अब प्रोजेक्ट निर्माण में नई सहयोगी कंपनी शामिल की जाएगी।
विज्ञापन


कनाडा के अधिकारी आज करेंगे मुलाकात
कनाडाई दूतावास के अधिकारी आज इस संबंध में स्मार्ट सिटी के नोडल अफसर आर मीनाक्षी सुंदरम से मुलाकात करेंगे। वह अपनी देश की कंपनियों और उनकी तकनीकों के संबंध में जानकारी देंगे। इसके अलावा अब तक ढांचागत निर्माण के क्षेत्र में किए गए अपने कार्यों का ब्योरा भी देंगे।

नोडल अफसर आर मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि वार्ता के बाद कनाडा को योजना में शामिल करने पर विचार किया जाएगा। फिलहाल वह प्रोजेक्ट को लेकर अपना पक्ष रखेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें