vikas group candidate in MKP PG college
- फोटो : amar ujala
छात्र संगठन विकास ग्रुप ने देहरादून के एमकेपी पीजी कॉलेज के छात्रसंघ चुनावों के लिए अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।
विकास ग्रुप ने इस साल पूरा पैनल उतारने का निर्णय लिया है। सोमवार को एमकेपी कॉलेज में छात्र संघ चुनावों के लिए ग्रुप के अध्यक्ष विकास नेगी ने प्रत्याशियों की घोषणा की।
उन्होंने बताया कि कॉलेज में अध्यक्ष पद पर पूजा राठौर, उपाध्यक्ष पद पर सोफिया धीर, सचिव पद पर शिवा, सहसचिव पद पर लक्ष्मी, कोषाध्यक्ष पद पर ऋचा और विवि प्रतिनिधि पद पर शिवानी चमोली चुनाव लड़ेंगी।
कॉलेज में छात्रसंघ चुनावों के लिए सौरभ मकड़ चुनाव प्रभारी, संजय नेगी सह प्रभारी होंगे। इस मौके पर खुशबू रतूड़ी, रचना, आफरीन, पूजा, प्रीति आदि मौजूद रहे।