जवाहर नवोदय विद्यालय मौली की वर्ष 2017-18 छठी कक्षा की चयन परीक्षा के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। इसकी अंतिम तिथि 16 सितंबर निर्धारित की गई है।
स्कूल के एक प्रवक्ता ने बताया कि कक्षा 6 की चयन परीक्षा 8 जनवरी, 2017 को सुबह 11.30 बजे आयोजित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि चयन परीक्षा के लिए आवेदन पत्र जिला शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी के अतिरिक्त प्राचार्य, जवाहर नवोदय निद्यालय से नि:शुल्क प्राप्त किए जा सकते हैं। पूर्ण रूप से भरा हुआ आवेदन पत्र खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में 16 सितंबर, 2016 तक पहुंच जाना चाहिए। इस आवेदन पत्र पर मान्यता प्राप्त/विशेष शिक्षा योजना जहां पर अभ्यार्थी 16 सितंबर, 2016 तक या उससे पहले कक्षा पांच में पढ रहा है, मुख्याध्यापक के हस्ताक्षर होने चाहिए।
आवेदन पत्र जमा करवाने के पश्चात खंड शिक्षा अधिकारी से इसकी रसीद जरूर लें। जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य द्वारा तैयार किया गया प्रवेश पत्र आवेदक को खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के माध्यम से दिया जाएगा। किसी को चयन परीक्षा की तिथि के एक सप्ताह पूर्व तक प्रवेश पत्र प्राप्त न हो तो उसके लिए प्राचार्य, जवाहर नवोदय विद्यालय/खण्ड शिक्षा अधिकारी/जिला शिक्षा अधिकारी से तुरंत संपर्क करें।