अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह ‘ग’ के तहत खेल विभाग में 72 पदों की सीधी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसमें उप क्रीड़ा अधिकारी, सहायक प्रशिक्षक व स्पोर्ट्स टीचर के पद शामिल हैं।
आयोग ने आवेदन पत्र वेबसाइट पर जारी कर दिया है। मंगलवार से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 नवंबर निर्धारित की गई है। खेल विभाग में उपक्रीड़ा अधिकारी के 13, सहायक प्रशिक्षक के 57 व सहायक खेल अध्यापक के दो पदों को सीधी भर्ती के माध्यम से भरा जाएगा।
सहायक प्रशिक्षक व खेल अध्यापक अलग-अलग खेलों के लिए नियुक्त किए जाएंगे। इसमें फुटबाल, हॉकी, बॉक्सिंग, क्रिकेट, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, ताइक्वांडो, हैंडबाल, टेेबिल टेनिस, वॉलीबाल, तैराकी, जूडो, कबड्डी, बास्केटबाल, कुश्ती, टेनिस, भारोतोलन व तीरदांजी खेल के लिए सहायक प्रशिक्षक पद शामिल हैं।
आयोग के सचिव संतोष बड़ोनी ने बताया कि 10 अक्तूबर से ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। आयोग की वेबसाइट पर आवेदन पत्र को अपलोड किया गया।