फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेईई मेन: स्टेट रैंक में भी छाए उत्तराखंड के होनहार

Tue, 05 Jul 2016 09:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
जेईई मेन परीक्षा - फोटो : demo pic
विज्ञापन
जेईई मेन परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक जारी होने के बाद अब स्टेट रैंक में भी उत्तराखंड के होनहारों ने जलवा बिखेरा है। सीबीएसई ने तकनीकी विश्वविद्यालय को यह डाटा उपलब्ध कराया है, जिसके तहत 11 जुलाई से स्टेट कोटे की सीटों पर बीटेक काउंसलिंग शुरू होने जा रही है।
विज्ञापन


सीबीएसई हर साल जेईई मेन परीक्षा कराता है। इससे चयनित होने वाले शीर्ष दो लाख छात्रों को आईआईटी दाखिले की जेईई एडवांस परीक्षा का टिकट मिलता है।

वहां क्वालीफाई होने से रह गए और बाकी सभी छात्रों के लिए बोर्ड ऑल इंडिया रैंक जारी करता है। इसके बाद सीबीएसई की ओर से उन राज्यों को स्टेट रैंक भी उपलब्ध कराई जाती है जो कि अपने स्तर पर काउंसलिंग आयोजित कराते हैं। हाल ही में बोर्ड ने उत्तराखंड तकनीकी विवि को भी स्टेट रैंक उपलब्ध करा दी है।
विज्ञापन

आल इंडिया की तर्ज पर ही सूची, देखिए टॉपर्स लिस्ट

जेईई परीक्षा - फोटो : demo pic
इसमें आकाश कपूर टॉपर, सक्षम जैन दूसरे और स्वप्निल नेगी तीसरे स्थान पर रहे हैं। ऑल इंडिया की तर्ज पर स्टेट रैंक भी जेईई मेन और 12वीं के अंकों के आधार पर जारी की जाती है।

यह हैं स्टेट के टॉप 10
नाम ----------- स्टेट रैंक ------- ऑल इंडिया रैंक
आकाश कपूर -------- 1 -------- 193
सक्षम जैन -------- 2 -------- 302
स्वप्निल नेगी -------- 3 -------- 710
जितेंद्र भंडारी -------- 4 -------- 1149
शिवम मैनी -------- 5 -------- 1171
सुवर्णा बिष्ट -------- 6 -------- 1191
नितिन गुप्ता -------- 7 -------- 1327
अर्चित जुगरान -------- 8 -------- 1384
अमुल्य गौड़ -------- 9 -------- 1584
माधव गोयल -------- 10 -------- 1652
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें