फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Board Result 2017: 12वीं में लड़कियों ने रचा इतिहास, ये हैं उत्तराखंड टॉपर

Tue, 30 May 2017 03:20 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
aditya ghildiyal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2017 के परिणामों में 12वीं का परिणाम कुल 78.89 प्रतिशत हैं। हालांकि राज्य टॉप करने वालों में पहले और दूसरे नंबर पर लड़के हैं, लेकिन 12वीं के प‌रिणामों में लड़कियों ने बाजी मारी है।
विज्ञापन


परिणामों में लड़कियों की पासिंग परसेंटेज 82.07 और लड़कों की पासिंग परसेंटेज 75.56 रही।

जहां एक ओर एसबीएमआईसी श्रीकोट पौड़ी के छात्र ने 95 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तराखंड मेरिट लिस्ट में टॉप पर जगह बनाई है।

आरएलएस चौहान एसबीएमआईसी जसपुर के अक्षदीप वत्सल ने 94.80 प्रतिशत के साथ मेरिट लिस्ट में दूसरा स्‍थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

मेरिट लिस्ट में इन होनहारों का नाम

12th RESULT - फोटो : file photo
एसवीएमआईसी सैक्टर 2 बीएसइल रानीपुर हरिद्वार की मेघा ने 94.20 प्रतिशत अंकों के साथ मेरिट में तीसरा स्‍थान हासिल किया है।

एसवीएमआईसी कोटी भानियावाला देहरादून की आयुषी पेटवाल 93.80 प्रतिशत अंक लाकर चौथे स्‍थान पर हैं।

उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज काशीपुर के यश कुमार और एसवीएमआईसी सैक्टर 2 बीएसइल रानीपुर हरिद्वार की स्वलेहा ने 93.40 प्रतिशत अंकों के साथ मेरिट लिस्ट में पांचवा स्‍थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें