बता दें कि इस साल हाईस्कूल में 1 लाख 46 हजार और इंटरमीडिएट में 1 लाख 30 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है। उत्तराखंड के 1309 केंद्रों पर 5 से 24 मार्च तक हाईस्कूल
uk 10th result 2018 और इंटर बोर्ड की परीक्षाएं हुई थीं।
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड सचिव नीता तिवारी ने बताया कि उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं पांच से 24 मार्च 2018 तक चली थीं।
राज्य के 30 केंद्रों पर लगभग पांच हजार शिक्षकों ने उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया था।
2017 में दसवीं का रिजल्ट 73.6 प्रतिशत रहा था। जबकि 12 वीं का रिजल्ट 78.89 प्रतिशत रहा था। पिछले साल दसवीं में रुद्रप्रयाग की आयशा रावत ने 492 अंक प्राप्त कर उत्तराखंड टॉप किया था।
जसपुर हर्षवर्धन 98. 2 प्रतिशत के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया था। 12वीं में पौड़ी गढ़वाल के एसवीएमआईसी श्रीकोट गंगनाली इंटर कॉलेज ने 475 अंक के साथ 95 प्रतिशत लाकर उत्तराखंड टॉप किया था।
वहीं, जसपुर के आकाशदीप वत्सल ने 94.8 प्रतिशत के साथ प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया था।