फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूओयू में अब छात्र ले सकेंगे ऑनलाइन दाखिले, सर्वर दुरुस्त

Sat, 13 Oct 2018 10:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय - फोटो : logo
विज्ञापन

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू) का सर्वर दुरुस्त हो गया है। विद्यार्थी सभी स्टडी सेंटरों पर ऑफलाइन प्रवेश के अलावा अब ऑनलाइन प्रवेश भी ले सकते हैं। यूजीसी से दूसरे चरण में कई पाठ्यक्रमों में अनुमति मिलने पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू हुई थी। सर्वर खराब होने से छात्र-छात्राओं को परेशानी हो रही थी।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय के कुलसचिव भरत सिंह ने बताया कि सर्वर सुधारने के लिए आईसीटी विभाग कई दिनों से जुटा था। विभाग की तत्परता से विश्वविद्यालय का ऑनलाइन सिस्टम पूर्ण रूप से अपडेट हो गया है।

अब छात्र किसी भी जरूरी कार्य जैसे प्रवेश, बैक पेपर के लिए आवेदन, शुल्क जमा कराने के साथ मार्कशीट भी स्वयं प्रिंट कर सकते हैं। अन्य समस्त जानकारी भी ऑनलाइन ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में कुल 32,888 छात्र प्रवेश ले चुके हैं। प्रवेश की अंतिम तिथि बिना विलंब शुल्क के 20 अक्तूबर निर्धारित है। 
विज्ञापन


इन पाठ्यक्रमों में हो रहे प्रवेश :
स्नातक उपाधि पाठ्यक्रम
बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए, बीसीए, पर्यटन में स्नातक (बीआईटीएम), होटल मैनेजमेंट में स्नातक (बीएचएम), बीएससी एकल विषय।

स्नातकोत्तर उपाधि पाठ्यक्रम 
एमए शिक्षाशास्त्र, समाजशास्त्र, पत्रकारिता एवं जनसंचार (एमजेएमसी), एमकॉम, पर्यटन प्रबंध (एमआईटीमए), होटल प्रबंधन (एमएचएम), कंप्यूटर एप्लीकेशंस (एमसीए), इन्फॉरमेशन टेक्नोलॉजी (एमएससीआईटी), जियो इन्फॉर्मेटिक्स (एमएजीआईएस), एमबीए एवं साइबर सुरक्षा (एमएससी सीएस)।
विज्ञापन


पीजी डिप्लोमा, डिप्लोमा, सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम
कंप्यूटर एप्लीकेशन, जियो इन्फॉर्मेटिक्स, पत्रकारिता, साइबर सुरक्षा, योग, कृषि, ज्योतिष, पर्यटन, औद्योगिक प्रक्रिया, होटल प्रबंध, पंचायती राज आदि।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें