फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई: 10वीं में लागू हो सकता है 33 प्रतिशत अंकों का नियम

Fri, 12 Oct 2018 12:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीएसई 10वीं में पास होने के लिए अंकों का नियम बदलने जा रहा है। अब 10वीं में किसी भी विषय में पास होने के लिए 33 प्रतिशत अंक जरूरी होंगे। हालांकि बोर्ड ने अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

विज्ञापन


सीबीएसई के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक 10वीं में अभी तक छात्र-छात्राओं को पास होने के लिए थ्योरी में 33 प्रतिशत और प्रैक्टिकल में 33 प्रतिशत अंक अलग-अलग लाने पड़ते थे।

अब दोनों विषयों के कुल मिलाकर 33 प्रतिशत अंक होने पर छात्र को पास माना जाएगा। बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि अभी इस फैसले पर अंतिम मुहर लगनी बाकी है। संभावित तौर पर वर्ष 2019 की बोर्ड परीक्षाओं में यह लागू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि इस साल 10वीं और 12वीं के स्किल विषयों की परीक्षाएं फरवरी में कराई जाएंगी। इसके बाद मुख्य विषयों की परीक्षाएं मार्च में होंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें