फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजीसी नेट परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, यहां से ऑनलाइन करें डाउनलोड

Tue, 20 Nov 2018 08:34 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
computer
विज्ञापन

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी नेट के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। देशभर में यूजीसी नेट का आयोजन 18 से 22 दिसंबर के बीच किया जाएगा। पहली बार यह परीक्षा ऑनलाइन होगी।

विज्ञापन


एनटीए ने एक से 30 सितंबर तक यूजीसी नेट के लिए आवेदन मांगे थे। ऑनलाइन आवेदन के बाद इसमें त्रुटि सुधार का मौका दिया गया था। सोमवार को एनटीए ने परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए।

वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन फीड करना होगा। इसके बाद आपका एडमिट कार्ड खुल जाएगा। इसे डाउनलोड कर इसका प्रिंट निकाल लें।
विज्ञापन


परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड के साथ अपनी आईडी जरूर लेकर जाएं। एनटीए की ओर से देशभर में दो पालियों में ऑनलाइन परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा 18 से 22 दिसंबर के बीच होगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी। दूसरी पाली, दोपहर 2:30 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। 
विज्ञापन


यहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड : www.ntanet.nic.in

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें