फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां ईवीएम से हो सकते हैं छात्रसंघ चुनाव, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री ने दिए संकेत

Wed, 08 Aug 2018 11:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
ईवीएम - फोटो : SELF
विज्ञापन

उत्तराखंड में छात्रसंघ चुनाव इस साल इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से हो सकते हैं। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने इसके संकेत दिए हैं। उनका कहना है कि चूंकि प्रदेश में इस साल केवल दो दिन में चुनाव कराए जाने हैं, इसलिए सरकार ईवीएम से चुनाव की संभावनाएं तलाश रही है। हालांकि अभी इस पर कोई फैसला नहीं हुआ है। 

विज्ञापन


उत्तराखंड में पहली बार लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों में परिवर्तन के साथ छात्रसंघ चुनाव होने जा रहे हैं। सरकार जल्द ही इस बदलाव का आदेश जारी करने वाली है। साथ ही यह भी तय किया गया है कि एक दिन गढ़वाल मंडल में और एक दिन कुमाऊं मंडल में छात्रसंघ चुनाव कराए जाएंगे। इसके लिए इतने बड़े स्तर पर इंतजाम की जरूरत को देखते हुए सरकार अब ईवीएम का विकल्प तलाश रही है। बुधवार को डीएवी के दीक्षांत समारोह में पहुंची डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि फिलहाल प्रदेशभर में छात्रसंघ चुनावों की प्रक्रिया शुरू करने पर रोक है।

उन्होंने बताया कि जल्द ही लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों में संशोधन के साथ ही गढ़वाल मंडल और कुमाऊं मंडल में छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम जारी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसमें ईवीएम की संभावनाओं पर काम किया जा रहा है। अगर यह सफल रहा तो ईवीएम से चुनाव कराकर कुछ ही घंटों में पूरे नतीजे जारी कर दिए जाएंगे। गौरतलब है कि डीएवी कॉलेज में अब तक एक दिन चुनाव और दूसरे दिन मतगणना होती आई है। अब ईवीएम से चुनाव होने पर एक ही दिन में पूरा परिणाम सामने आ जाएगा।
विज्ञापन


दून विवि में छात्र परिषद चुनाव सितंबर में
दून विश्वविद्यालय में नए सत्र की दाखिला प्रक्रिया पूरी होने वाली है। इसके साथ ही विश्वविद्यालय ने छात्र परिषद के चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी है। गढ़वाल विवि और कुमाऊं विवि के कॉलेजों में तो एक-एक दिन चुनाव होंगे लेकिन दून विवि में छात्र परिषद के चुनाव सितंबर के प्रथम सप्ताह में होंगे। विवि के प्रभारी कुलसचिव प्रो. एचसी पुरोहित ने बताया कि इसकी तैयारी शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें