सैनिक कल्याण विभाग के सौजन्य से पूर्व सैनिकों के कोटे से भरे जाने वाले विभिन्न विभागों के पदों के लिए साक्षात्कार 23 और 24 अगस्त को करवाए जाएंगे। इसके लिए विभाग ने योग्य 365 पूर्व सैनिकों की सूची तैयार कर ली है। विभाग इन अभ्यर्थियों को कॉल लेटर भेजने की प्रक्रिया में लगा है।
कॉल लेटर मिलने के बाद अभ्यर्थी जरूरी दस्तावेजों सहित सैनिक कल्याण विभाग हमीरपुर के रेस्ट हाउस के साथ लगते रोजगार सेल में साक्षात्कार देने आ सकते हैं। विभाग ने ऐसे पूर्व सैनिकों की सूची वेबसाइट पर भी डाल दी है। अभ्यर्थी अपने नाम वेबसाइट पर भी देख सकते हैं।
जेई इलेक्ट्रानिक्स, वेलफेयर ऑर्गेनाइजर, बीए अर्थशास्त्र और कॉमर्स में ग्रेजुएट पूर्व सैनिकों के कोटे से विभिन्न विभागों में करीब 150 पद भरे जाने हैं। इसके लिए विभाग ने 365 पूर्व सैनिकों की सूची तैयार कर उन्हें कॉल लेटर भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
साक्षात्कार सुबह दस बजे शुरू होंगे। अभ्यर्थियों को निर्धारित जगह और समय पर जरूरी दस्तावेजों सहित उपस्थित होना अनिवार्य है। सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर एसके वर्मा का कहना है कि विभिन्न विभागों में पूर्व सैनिकों के कोटे से पदों को भरने के लिए 23 और 24 अगस्त को साक्षात्कार रखे गए हैं। अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए जा रहे हैं।