फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेव सुमन विवि का पेपर देख चकराए छात्र, हंगामा

Fri, 10 Jun 2016 08:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून

सार

  • श्रीदेव सुमन विवि पर लगाया गलत पेपर देने का आरोप
  • विवि ने कहा, सिलेबस, टाइम टेबल के हिसाब से हुआ एग्जाम
  • एसजीआरआर, एमकेपी और साईं इंस्टीट्यूट में हुआ हंगामा
विज्ञापन
परीक्षा के दौरान मिली गड़बड़ी - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय की प्राइवेट परीक्षाओं में बृहस्पतिवार को उस वक्त हंगामा हो गया जब पेपर देखकर छात्र चकरा गए। उन्होंने कहा कि जो पेपर एक दिन बाद होना था वह उन्हें दे दिया गया। इस समस्या को लेकर एसजीआरआर, एमकेपी और साईं इंस्टीट्यूट में छात्रों ने परीक्षा छोड़कर हंगामा किया। उधर, विश्वविद्यालय का कहना है कि परीक्षा अपने पैटर्न, सिलेबस और टाइमटेबल के हिसाब से कराई गई है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को बीकॉम द्वितीय वर्ष का कारपोरेट अकाउंटिंग का पेपर था। एसजीआरआर पीजी कॉलेज, एमकेपी पीजी कॉलेज और साईं इंस्टीट्यूट में जैसे ही छात्रों के हाथ में यह पेपर आया तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। उनका कहना था कि कोस्ट अकाउंटिंग के पेपर की जगह विवि ने गलत पेपर भेज दिया।

परीक्षा केंद्र संचालकों ने मामले की सूचना विवि को दी। विवि ने अपने स्तर पर जांच की तो पाया कि केवल प्राइवेट छात्रों को ही इससे समस्या थी। रेगुलर बीकॉम वाले छात्रों का कहना था कि उन्हें पेपर से कोई आपत्ति नहीं है। 
विज्ञापन


कुलपति ने बताया सिलेबस से ही पेपर
विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. यूएस रावत ने जांच करने के बाद बताया कि उन्होंने जो टाइम टेबल जारी किया था और उनका जो सिलेबस विवि की वेबसाइट पर अपलोड है, उसके मुताबिक परीक्षा कराई गई है।

फिर भी उन्होंने कहा कि जिन छात्रों को आपत्ति है, अगर वह लिखकर देंगे तो उनकी मांग पर विचार किया जाएगा। इसके बाद छात्रों ने संबंधित परीक्षा केंद्र के माध्यम से अपनी शिकायत विवि को भेज दी और परीक्षा छोड़कर चले गए। 

मॉडल पेपर बना मुसीबत
दरअसल, श्रीदेव सुमन विवि की प्राइवेट परीक्षाओं में ज्यादातर छात्र मॉडल पेपर से पढ़ाई करते हैं। बाजार में श्रीदेव सुमन विवि के अलग से कोई मॉडल पेपर उपलब्ध नहीं हैं। लिहाजा, गढ़वाल विवि के सिलेबस पर आधारित मॉडल पेपर से छात्र तैयारी करके परीक्षा देते हैं। इससे ही उन्हें कंफ्यूजन हुआ और परीक्षा छोड़नी पड़ी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें