बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी के लिए बंपर अवसर हैं। इन युवकों को 27 अप्रैल को नौकरी का अवसर मिलने वाला है। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
जिसमें आईटी एवं इंश्योरेंस से संबंधित सात कंपनियां युवाओं को रोजगार देने दून आ रही है। इन कंपनियों को 925 युवाओं की आवश्यकता है। मेले में शामिल होने से पहले रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है।
क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय सहित ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। शनिवार को क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी अजय सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मेले का आयोजन सुबह 11 बजे से किया जाएगा।
विज्ञापन
इच्छुक अभ्यर्थियों को हर हाल में 26 अप्रैल तक कार्यालय एवं आनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। साक्षात्कार के दिन मूल प्रमाण-पत्र, दो फोटो, आईडी आदि दस्तावेजों के साथ अभ्यर्थियों को आना होगा।
अन्य जानकारी के लिए क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में कार्यदिवस के दौरान कभी भी संपर्क किया जा सकता है
- सूजूकी मोटर्स गुजरात को 400 लाइन आपरेटर चाहिए। शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल (55 प्रतिशत), आईटीआई में 60 प्रतिशत (फिटर, मशीनिष्ट, फाउंड्री मैन, ऑटोमोबाइल), वेतन 12900 प्रतिमाह, आयु 18 से 23, कार्यक्षेत्र गुजरात। ये केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए हैं।
- डैना स्पाइसर्स इंडिया पुणे को 50 प्रोडक्शन ट्रेनी युवा चाहिए। हाईस्कूल एवं डिप्लोमा (मैकेनिकल, प्रोडक्शन, ऑटोमोबाइल, ईईई, ईसीई इलेक्ट्रॉनिक एवं टेली कम्यूनिकेशन, ई एंड आई) में 60 प्रतिशत से अधिक अंक होने चाहिए। वेतन 11350 प्रतिमाह, कार्यक्षेत्र पुणे, आयु सीमा 18 से 22 वर्ष। पद केवल महिला अभ्यर्थियों के लिए हैं।
- फेड्रल मोगल, पटियाल को 50 युवा अप्रेटिंशिप ट्रेनी (लाइन ऑपरेटर ) चाहिए। शैक्षिक योग्यता आईटीआई (फिटर, मशीनिष्ट), वेतन 7514 रुपये प्रतिमाह, कार्यक्षेत्र पटियाल, आयु सीमा 18 से 23, केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए।
- इनटैक्स टेक्नोलॉजी नोएडा को 150 युवा चाहिए। इसमें पद नाम मोबाइल फोन एसेबल आपरेटर है। शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट, वेतन 7360 प्रतिमाह, कार्यक्षेत्र नोएडा एवं आयु सीमा 18 से 24 निर्धारित की गई है।
- टीडीएस प्लेसमेंट एवं सर्विसेज को 200 आपरेटर एवं हेल्पर पूरे भारतवर्ष में कहीं पर भी काम करने के लिए चाहिए। जिनकी शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा, वेतन 7300 से 25000 तक प्रतिमाह, आयुसीमा 18 से 25 वर्ष।
- एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस को 45 युवा मैनेजर, एसोसिएट और एडवाइजर पद के लिए चाहिए। जिनकी शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट एवं स्नातक निर्धारित की गई है। वेतन 12 से 18 हजार रुपये प्रतिमाह, कार्यक्षेत्र देहरादून, आयु न्यूनतम 18 वर्ष।
- श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस को 30 सेल्स आफिसर चाहिए। जिनकी योग्यता इंटरमीडिएट, वेतन 15 हजार रुपये प्रतिमाह, कार्यक्षेत्र देहरादून एवं आयुसीमा न्यूनतम 18 वर्ष निर्धारित है।