प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों को जल्द ही 150 हेडमास्टर और 28 प्रिंसिपल मिलने जा रहे हैं। प्रिंसिपल के पदों पर प्रमोशन को लेकर शासन में डीपीसी हो चुकी है। वहीं हेडमास्टरों के पद पर प्रमोशन की सूची भी जल्द जारी होने वाली है।
शिक्षा महानिदेशक डी सेंथिल पांडियन ने कहा कि 28 प्रधानाध्यापकों के प्रमोशन के लिए विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक हो चुकी है। वहीं सहायक अध्यापक एलटी एवं प्रवक्ता से हाईस्कूलों के हेड मास्टर के लिए 11 पदों पर प्रमोशन के बाद तैनाती आदेश जारी किए जा चुके हैं। इसके अलावा हाईस्कूलों के 150 हेड मास्टरों के पदों के लिए भी जल्द प्रमोशन होने हैं।