फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2019 से बदलने जा रहा पॉलीटेक्निक का सिलेबस, प्राविधिक शिक्षा परिषद ने विशेषज्ञों से मांगे सुझाव

Sat, 17 Nov 2018 09:43 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
books
विज्ञापन

उत्तराखंड में अगले वर्ष यानी 2019 से पॉलिटेक्निक का पाठ्यक्रम बदलने जा रहा है। इसके लिए प्राविधिक शिक्षा परिषद ने प्रस्तावित सिलेबस जारी किया है। इसमें सभी विशेषज्ञों, उद्योग जगत से सुझाव मांगे गए हैं।

विज्ञापन


प्राविधिक शिक्षा परिषद की ओर से प्रदेश के सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी पॉलीटेक्निक संस्थानों में यह बदलाव किया जा रहा है। परिषद के सचिव हरि सिंह नेगी के मुताबिक 32 विषयों का सिलेबस वेबसाइट पर जारी किया गया है।

उद्योग जगत की मांग को देखते हुए सिलेबस में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। सभी शिक्षा विशेषज्ञ, उद्योग जगत के अलावा शिक्षक या कोई भी छात्र अपना सुझाव दे सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 30 नवंबर तक सुझाव लिए जाएंगे। जो बदलाव होगा, उसे 2019 से लागू कर दिया जाएगा। माना जा रहा है कि नया सिलेबस आने के बाद प्रदेश के युवाओं के लिए पॉलीटेक्निक जैसा डिप्लोमा और अधिक रोजगारपरक हो सकता है। 

यहां देखें प्रस्तावित सिलेबस : www.ubter.in
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें