दान के रक्त से बचती है दूसरों की जान
- फोटो : Amar Ujala
हिमालयन अस्पताल जॉली ग्रांट की ओर से राजकीय ग्रामीणपॉलीटेक्निक थलनदी में एकदिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें करीब 21 छात्र-छात्राओं ने रक्तदान किया।
रक्तदान शिविर के दौरान छात्र-छात्राओं को रक्तदान से होने वाले फायदों के बारे में बताते हुए प्रधानाचार्य अखिलेश शर्मा ने कहा कि कई कारणों से इन दिनों रक्तदान जरूरी होता जा रहा है, लेकिन सबसे अच्छी बात यह है कि रक्त देने से जरूरत मंद लोगों को जीवन दान मिलता है।
रक्तदान करने से रक्तदाता को स्वास्थ्य लाभ भी प्राप्त होते हैं। रक्तदान करने से किसी के जीवन को करीब से छूने का सुंदर अनुभव प्राप्त होता है। कहा कि 18 से 60 वर्ष की आयु के स्वस्थ व्यक्ति जिनका वजन 50 किलो से ऊपर होता है वो 450 मिलीलीटर रक्त दान कर सकते हैं।
पुरुष तीन महीने में एक बार और महिलाएं चार महीने में एकबार रक्त दान कर सकती हैं। शिविर में छात्र-छात्राओं ने समय-समय पर रक्तदान करने का संकल्प लिया। इस मौके पर रासेयो के कार्यक्रम अधिकारी मुनीर आलम, प्रभाकर सिंह, अविनाश कुकरेती, एसपीमिश्रा, रामेश्वरीसिंह आदि मौजूद थे।