फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए 20 से करें अप्लाई, यहां ऐसे करें आवेदन, पढ़ें पूरा शेड्यूल

Mon, 17 Dec 2018 08:59 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
apply online
विज्ञापन

प्रदेश के सरकारी और निजी पॉलीटेक्निक संस्थानों की 20,990 सीटों पर दाखिले के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जीप 2019) की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अभ्यर्थी किसी भी राजकीय पॉलीटेक्निक से आवेदन पत्र खरीद सकते हैं।

विज्ञापन


प्रदेश में जीप 2019 का आयोजन 28 व 29 अप्रैल को होगा। उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद की ओर से संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2019 के लिए सामान्य वर्ग का शुल्क 800 रुपये और एससी, एसटी अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 500 रुपये तय किया गया है। 

यह है सीटों की संख्या 
राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों में सीटों की संख्या : 5685
राजकीय सहायता प्राप्त पॉलीटेक्निक संस्थानों में सीटों की संख्या : 365
निजी क्षेत्र के पॉलीटेक्निक संस्थानों में सीटों की संख्या : 14940

किसी कब होगी परीक्षा
28 अप्रैल 2019 : इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी कोर्स और डिप्लोमा इन फार्मेसी।
29 अप्रैल 2019 : होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी, मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट एंड सेक्रेट्रियल प्रैक्टिस, पीजी डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन, टेक्सटाइल डिजाइन, गारमेंट टेक्नोलॉजी, फैशन डिजाइन, लेटरल एंट्री कोर्स।

ऑनलाइन आवेदन की तिथि : 20 दिसंबर 2018 से 15 मार्च 2019
ऑफलाइन आवेदन की तिथि : 15 जनवरी 2019 से 28 फरवरी 2019
 
विज्ञापन

इन शहरों में होगी प्रवेश परीक्षा
रुड़की, हरिद्वार, देहरादून, नई टिहरी, उत्तरकाशी, श्रीनगर, कोटद्वार, गौचर, रुद्रप्रयाग, काशीपुर, रुद्रपुर, हल्द्वानी, नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, लोहाघाट।

यहां मिलेंगे आवेदन पत्र
राजकीय पॉलीटेक्निक देहरादून, राजकीय महिला पॉलीटेक्निक देहरादून, राजकीय पॉलीटेक्निक नरेंद्रनगर टिहरी गढ़वाल, श्रीनगर, कोटद्वार, रुद्रप्रयाग, गौचर चमोली, काशीपुर ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, राजकीय महिला पॉलीटेक्निक अल्मोड़ा, द्वाराहाट अल्मोड़ा, लोहाघाट चंपावत, कांडा बागेश्वर, कनालीछीना पिथौरागढ़ और केएल पॉलीटेक्निक रुड़की।

यहां लें पूरी जानकारी : www.ubter.in, www.ubterjeep.in
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें