फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 से जयपुर में होगी एनआईटी उत्तराखंड की पढ़ाई, शिक्षकों व कर्मचारियों की पहली खेप रवाना

Mon, 10 Dec 2018 11:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
बस से जयपुर के लिए हुए रवाना
विज्ञापन

एनआईटी (राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान) उत्तराखंड के श्रीनगर परिसर और सेटेलाइट परिसर जयपुर में 17 दिसंबर से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। जयपुर की व्यवस्था देखने और पठन-पाठन के लिए संस्थान ने रविवार को चार शिक्षकों और 11 कर्मचारियों को वहां भेज दिया है। दूसरी ओर रविवार को भारी संख्या में छात्र-छात्राएं भी बोरिया-बिस्तर समेटकर यहां से चले गए। संस्थान के अधिकारियों के भी कुछ दिन बाद जाने की संभावना है।  

विज्ञापन


एनआईटी उत्तराखंड के छात्र-छात्राएं विगत चार अक्तूबर से स्थायी कैंपस और अस्थायी कैंपस को सुविधाजनक स्थान पर ले जाने की मांग के लिए कक्षाओं को बहिष्कार कर रहे थे, जिसके चलते मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एमएचआरडी) ने एनआईटी उत्तराखंड से करीब 500 छात्रों के लिए एनआईटी जयपुर में सेटेलाइट कैंपस चलाने का निर्णय लिया है। इसके लिए मंत्रालय की ओर से छात्र-छात्राओं से विकल्प मांगे गए हैं।
 

Trending Videos
विज्ञापन

फिलहाल 15 लोगों को एक महीने के लिए जयपुर भेजा गया है

इसी बीच कई छात्र-छात्राएं श्रीनगर छोड़कर जा चुके हैं, जबकि एनआईटी प्रशासन से इस मामले में यह कहता आया है कि छात्रों से अभी विकल्प मांगे जा रहे हैं। वास्तविक स्थिति कुछ दिन बाद स्पष्ट हो पाएगी। लेकिन इसके उलट जयपुर में कक्षाएं चलाने की तैयारी हो गई है।

जयपुर में 17 दिसंबर से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। इसके साथ ही श्रीनगर में भी कक्षाएं चलेंगी। व्यवस्था बनाने के लिए रविवार सुबह संस्थान के 15 संकाय सदस्यों और कर्मचारियों की पहली खेप जयपुर के लिए रवाना हो गई। इस दौरान भारी संख्या में छात्र-छात्राएं भी यहां से निकल गए।  17 दिसंबर से दोनों स्थानों में कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। फिलहाल 15 लोगों को एक महीने के लिए जयपुर भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें