फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से करें यूजी नीट के लिए आवेदन, 30 नवंबर तक ही यहां होंगे ऑनलाइन पंजीकरण

Wed, 31 Oct 2018 08:36 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
apply online
विज्ञापन

मेडिकल, आयुष, वेटरेनरी दाखिलों के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट(नीट) यूजी के लिए एक नवंबर से आवेदन किया जा सकता है। पहली बार इस परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी(एनटीए) की ओर से कराया जा रहा है।

विज्ञापन


अभी तक नीट का आयोजन सीबीएसई की ओर से कराया जाता था। बीते दो वर्षों से लगातार नीट को लेकर विवाद पैदा हो रहे थे। पहली बार एनटीए को नीट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एनटीए ने नीट की तिथियां जारी कर दी हैं।

30 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन होंगे। इसके बाद 15 अप्रैल 2019 से नीट के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। देशभर में नीट का आयोजन पांच मई 2019 को होगा। इसका परिणाम पांच जून 2019 को जारी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पैटर्न में नहीं होगा बदलाव

एनटीए ने साफ कर दिया है कि नीट यूजी के पैटर्न में कोई बदलाव नहीं होगा। एनटीए के मुताबिक स्वास्थ्य मंत्रालय ने पत्र भेजकर कहा है कि परीक्षा के पैटर्न में कोई बदलाव न किया जाए। लिहाजा, नीट 2018 की तरह ही इस बार भी परीक्षा होगी।

यहां करें ऑनलाइन आवेदन : www.nta.ac.in
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें